घर में बहुत हलचल थी, शोर शराबा था, सुबह के लगभग 4:00 बज रहे हैं, शोर शराबें की आवाज छाया को सोने नहीं दे रही थी ।
छाया उठी और सोचने लगी, इतनी जल्दी सुबह हो गई, अभी तो मै सोई थी और सुबह-सुबह घर में इतना शोर शराबा कौन कर रहा है । छाया कमरे से जैसे बाहर आई वह चौक गई , घर को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया हुआ था, छाया सोचने लगी, आज क्या है? जो मुझे याद नहीं, मम्मी पापा की शादी की साल गिरा वह तो नहीं है, तो फिर क्या है, मेरा जन्मदिन भी आज नहीं है, अर्पिता का भी नहीं है, तो आज है क्या? काफी देर सोचने के बाद, छाया ने सोचा, क्यों ना मम्मी से ही पूछा जाए, छाया अपनी मम्मी के पास गई और अपनी मम्मी से पूछ____________ मम्मी आज है क्या? जो घर को इतना सजाया गया है। मालिनी बोली_______ बेटा, तू अभी सो के उठी हैं, सभी रस्मों के लिए देर हो जाएगी है। छाया को कुछ समझ में नहीं आया, रस्मे कैसी रस्मे मां? मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा, आप कहना क्या चाहती है? बेटा तू फिर भूल, आज शादी है , छाया जोर-जोर से हसने लगी, क्या मम्मी? आप भी मजाक अच्छा कर लेती हो, मेरी शादी और मुझे याद नहीं है, हा बेटा आज ही तुम्हारी शादी, लेकिन मुझे क्यों याद नहीं है? हमने रात को ही तो बात की थी। तुमको जो चाहिए था, सब हमें खरीद लिया, छाया का बोली_________ अच्छा मम्मी, चलो मुझे दिखाओ, मालिनी ने छाया को उसका लहंगा उसका चूड़ा और जितने भी शादी में इस्तेमाल होने वाली चीजें थी, सभी उसको दिखाइ, छाया हैरान थी कि ये सब तो मेरी पसंद की चीजें हैं, जो मैंने सोचा था कि, जब मैं शादी करूंगी यही सब लूंगी इसी तरह का सारा सामान, लेकिन मुझे याद क्यों नहीं है? कि आज मेरी शादी है। मालिनी बोली__________ बेटा, अभी मजाक का टाइम नहीं है, बहुत काम है, तुम जाओ जल्दी से तैयार हो जाओ, अच्छा मम्मी एक आखिरी बात बताओ कि, मेरा दूल्हा कौन है?
मालिनी बोली_________ बेटा, यह मजाक का टाइम नहीं है, तुम्हें तुम्हारा दूल्हा भी याद नहीं। मम्मी , मुझे कुछ याद नहीं, बेटा तुम हद करती हो, मालिनी वह से चली जाती है ।
छाया को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि, यह हो क्या रहा है ? छाया ने सोचा कहीं, अर्पिता मेरे साथ कोई मजाक तो नहीं कर रही और मम्मी पापा सब लोग मिले हुए है, लेकिन इतना खर्चा करके कोई मजाक क्यों करेगा ।
छाया, अर्पिता के कमरे में गई और अर्पिता को गुस्सा करने लगे कि, तू मेरे साथ मजाक कर रही है ना कि, आज मेरी शादी है।
अर्पिता बोली________ नहीं दीदी, आज सच में आपकी शादी है, छाया, लेकिन मुझे कुछ याद क्यों नहीं है?
अर्पिता बोली ______क्या बात कर रहे हो ? दीदी आपको कुछ याद नहीं ।
छाया बोली_________मुझे कुछ भी याद नहीं है, मुझे तो यह भी नहीं याद है कि, मेरा दूल्हा कौन है?
अर्पिता दीदी आप मजाक कर रहे हो ना, छाया, अर्पिता से हाथ जोड़ कर कहती है________ प्लीज मुझे इतना बता दे कि, मेरा दूल्हा कौन है ?
"बाकी की कहानी अगले भाग में , आखिर कर छाया को कुछ याद क्यों नहीं है"
No comments:
Post a Comment