Sunday, July 14, 2019

अनोखी लड़की (तीसरा भाग)

शिखा का हाथ जैसे ही फोटो पर पड़ा उसके हाथ में कैमरा आ गया यह देख कर शिखा के सभी दोस्त चौक गए । अनुराग बोला,  अरे यह कैसे हो गया यह हो  कैसे सकता है?  सभी दंग थे शिखा भी बहुत दंग  थी कि यह क्या हुआ कैमरा कैसे हाथ में आ गया?  तभी दिव्या बोलती  हैं, अरे कैमरा चला के देखो  क्या पता इसका जवाब कैमरे में ही मिल  जाए  । शिखा बोली,  ठीक है शिखा ने कैमरे को चलाया  कैमरा में सिया का वीडियो था ।वीडियो को प्ले किया सिया बोली,  बेटा मैं जानती हूं तुम्हारे मन में कई सवाल है कि आखिरकार  कैमरा फोटो में से बाहर कैसे आया?  बेटा मैंने तुम्हें कभी नहीं बताया कि मेरे पास शक्तियां हैं,  मैं फोटो में किसी भी चीज को छुपा सकती  हु । मैंने कैमरा ढूंढने को इसलिए कहा कि,  मैं देखना चाहती थी क्या शक्तिया   मेरी बेटी के अंदर भी है अगर तुम्हें कैमरा मिल गया है तो साबित हो गया कि तुम्हारे अंदर भी शक्तिया  हैं ।                                                                                                                                                                        सिया बोली, की बेटा मैं मरी नहीं हूं मैं जिंदा हूं मुझे यहां पर कैद किया गया है मैं कहां हूं मुझे नहीं पता । सिया बोलती है,  मुझे पता है बेटा कि तुम सोच रही हो कि तुमने तो मुझे देखा था मै मर चुकी थी, लेकिन वह मैं नहीं थी वो सिर्फ मेरी परछाई थी जिसे तुम छू भी सकती थी और  देख भी सकती थी । मुझे यहां पर कैद किया गया है मै कहा हु मुझे नहीं  पता?  लेकिन वह मुझे नहीं तुम्हें लेने आया था तुम नहीं थी वह तुम्हें लेने गया था लेकिन वे  तुम्हें वहां से ले जा नहीं पाया क्या कारण था यह मुझे नहीं पता इसलिए वह मुझे ले गया मुझे पता है बेटा तुम बहुत परेशान हो कि सब क्या हो रहा है इन सभी सवालों का जवाब तुम्हें मेरी नानी देगी तुम नानी के घर जाओ और वहां मेरी नानी से मिलो तो तुम्हें सारी बातें पता चलेगी ।                                                                                                                                                                                अगले दिन शिखा अपनी नानी के घर जाती है और नानी से पूछती है नानी,  बड़ी नानी कहां है? वह  बोलती है अंदर कमरे में क्या कोई काम है? शिखा बोलती है, हां बड़ी नानी से मिलने आई हूं,  शिखा कमरे में जाती है उसकी बड़ी नानी बेड पर सोई हुई थी । शिखा बोलती है नानी क्या मां के पास शक्तियां थी?  यह बात आपको पता थी । बड़ी नानी कहती है,  हां यह बात मुझे पता थी फिर वह सिया का वीडियो अपनी बड़ी नानी  को दिखाती है सिया की नानी सब समझ जाती है आखिर क्या हुआ है? शिखा  को कहती है बेटा जहां तेरी मां को उसने कैद किया है वहां उसने कभी मुझे भी कैद किया था वह सब की शक्तियां ले लेता है मुझे पता है वह तुम्हें लेने आया था । तुम बहुत अनोखी हो  तुम्हारे अंदर बहुत सारी शक्तियां हैं, वे तुम्हे ले  जाना चाहता था जिसे वह  बहुत ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा । शिखा बोलती है बड़ी नानी कैसे बचाऊ माँ को, बड़ी नानी बोलती है,  बेटा यह तुम्हारे अकेले का काम नहीं है तुम नहीं कर पाओगे तुम्हें तो अभी यह भी नहीं पता है कि तुम्हारे पास कौन-कौन शक्तिया है पहले तुम पता करो । शिखा बोलती है,  मैं ही क्यों मेरे पास ही शक्तिया क्यों  हैं?  बड़ी नानी बोलती है, बेटा मुझे वरदान मिला था अगर मेरी बेटी की बेटी हुई तो उसकी बेटी बहुत ज्यादा शक्तिशाली होगी यह बात उस राक्षस ने सुन ली थी और वह  तुम्हारा ही इंतजार कर रहा था वह तुम्हारे दस साल होने का इंतजार कर रहा था जैसे ही तुम दस  साल की होगी तो वह  तुम्हें ले जाएगा लेकिन वह तुम्हें नहीं ले जा सका और तुम्हारी मां को ले गया उसे पता है तुम अपनी मां को बचाने जरूर आओगी ।                                                                                                                                                                                                                                       बड़ी नानी बोलती है,  बेटा वह तुम्हारी मां को लेने अगर इस दुनिया में आया था तो उसकी दुनिया में जाने का कोई ना कोई रास्ता होगा तुम्हें वह  रास्ता ढूंढना होगा वह रास्ता कहीं पर भी हो सकता है हमारे आस-पास  भी, तुम्हें वे रास्ता कैसे भी करके ढ़ूढ़ना होगा । शिखा बोलती है, मैं अपनी मां को बचाने के लिए सब करूंगी ।                                                                                                                                                                              शिखा  घर पर आती है और सोचती है कि क्या करूं क्या मैं यह बात पापा को बता दू  क्या पापा मुझ पर विश्वास करेंगे । शिखा बोलती  है, विश्वास  करना पड़ेगा और वे  आदित्य के पास जाती  हैं,  कहती  पापा यह वीडियो देखो, आदित्य बोलता है,  इस वीडियो में क्या है?  पापा आप देखो तो सही आदित्य वीडियो देख कर चौक जाता है कि ऐसा नहीं हो सकता । शिखा  बोलती है,  पापा हमें मां की  कब्र  के पास जाना होगा हमें  वहीं पर सब कुछ पता चल जाएगा कि क्या सच है । ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,बाकि का अगले भाग में 

No comments:

Post a Comment