शिखा ने पर्ची खोली और उसमें लिखा था। "कैमरा ढूंढो" शिखा सोचने लगी कैमरा, माँ ने मुझे कैमरा ढूंढने को क्यों कहा? तभी शिखा को याद आता है "हां" मां के पास कैमरा था और वे उस कैमरे को ढूंढने लगती है पूरे घर में ढूंढती है, लेकिन उसे वह कैमरा नहीं मिलता । शिखा परेशान हो जाती है और अपने कमरे में जाकर सो जाती है । रात को आदित्य घर पर आता है तो, "शिखा पूछती है" पापा मां का कैमरा कहां है? आदित्य बोलता है, मुझे नहीं पता, होगा घर में कहीं शिखा बोलती है, नहीं पापा, कैमरा घर में नहीं मिला मुझे, कहां है मां का कैमरा? आदित्य बोलता है बेटा होगा कहीं पर ढूंढो मिल जाएगा । अगले दिन शिखा फिर से पूरे घर में कैमरा ढूंढती है लेकिन उससे कैमरा नहीं मिलता वह सोचने लगती है कि माँ ने कैमरा कहां रखा होगा माँ ने कैमरा ही ढूंढने को क्यों कहा? "एक हफ्ते बाद" शिखा स्कूल जाती है । शिखा स्कूल में चुपचाप बैठी रहती है तभी उसके दोस्त आते हैं रवि, दिव्या, अनुराग और रोशनी वह सब बोलते हैं शिखा परेशान मत हो हम तुम्हारे साथ हैं, शिखा बोलते हैं मैं बहुत परेशान हूं, तो दिव्या पूछती है क्यों क्या हुआ । शिखा बोलती है कि माँ ने जाते जाते मुझे एक पर्ची दी और पर्ची में लिखा था कैमरा ढूंढो । रवि बोलता है तो, घर में ही होगा कैमरा तूने ढूंढा नहीं, शिखा बोलती है मैंने पूरे घर में देखा लेकिन मुझे कैमरा नहीं मिला, पापा को भी नहीं पता कैमरा कहां है? रोशनी बोलती है तुम्हारी माँ ने कैमरा ढूंढने को कहा, शिखा कहती है, हां पता नहीं ;कैमरे में ऐसा क्या है जो माँ ने ढूंढने को कहा? अब तो कैमरा मिलेगा तभी पता चलेगा । अनुराग बोलता है ऐसा करते हैं कल तुम्हारे घर चलते हैं और हम सब मिलकर कैमरा ढूंढते हैं । शिखा बोलती है हां यह ठीक रहेगा । अगले दिन शिखा के दोस्त उसके घर आते हैं और कैमरा ढूंढने लगते हैं पूरे घर में कैमरा ढूंढते हैं लेकिन उन्हें नहीं मिलता । शिखा बोलती हैं, कैमरा नहीं मिला पता नहीं कहां है? तभी अनुदान दराज में से एक किताब निकालता है उसमें शिखा की माँ की फोटो होती है । अनुराग बोलता है, शिखा तुम्हारी मां की फोटो देखो तुम्हारी मां ने जो कैमरा पकड़ा है, क्या यह वही कैमरा है? शिखा बोलती है, हां लेकिन इस फोटो में तो कैमरा नहीं था । अनुराग कहता है पागल है क्या तू? शिखा बोलती है कैमरा नहीं था।शिखा बोलती है, नहीं यह फोटो मैंने ही खींची और इसी कैमरे से खींची है, जब कैमरा मेरे पास था तो मां के हाथ में कैसे हो सकता है? सब बोलते हैं यार तुझे याद नहीं होगा शिखा बोलती है नहीं मुझे अच्छे से याद है । अनुराग फोटो को मेज पर रख देता है । शिखा मेज की तरह बढ़ती है और फोटो को देखती हैं, तभी उसका पैर गलती से फिसल जाता है और उसका हाथ फोटो पर जाकर लगता है और उस वक्त जो घटना घटी है उसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं ।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,बाकि अगले भाग में ।

Nice
ReplyDelete